अगर मई के आखिरी दिनों में आपको बैंक के काम हैं तो पहले ही कर लीजिए। बैंक संगठनों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। बैंकों के संगठन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कहा है कि वो इंडियन बैंक असोसिएशन की तरफ से वेतन बिल में 2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी को लेकर संतुष्ट नहीं है और इसके खिलाफ मई के आखिरी 2 दिनों में पूरे देश में हड़ताल करेंगे।
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अंतर्गत आने वाले सभी 9 बैंक संगठन मई के आखिर में 48 घंटों की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। 5 मई को यूएफबीयू और आईबीए के बीच हुई बैठक में बैंक कर्मचारियों के लिए सिर्फ 2 फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया जिसे यूएफबीयू ने ठुकरा दिया और अब इसके खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव लाया गया है।
साफ है कि बैंकों की हड़ताल से लोगों को बैंक से पैसे निकालने-जमा करने, चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक अपडेट करवाने जैसे कई कामों के लिए 2 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। लिहाजा अगर आपके जरूरी काम हैं तो इन्हें 30 मई से पहले ही कर लें।
30-31 मई को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट