April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कपूर फैमिली ने किया सोनम कपूर की शादी का ऐलान, तारिख होगी यह

अनिल कपूर के परिवार ने सोनम कपूर की शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सोनम कपूर 8 मई, 2018 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी। अनिल कपूर के परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी। पहले ये शादी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में होने वाली थी, लेकिन बाद में मुंबई में ही होना तय हुआ। कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की घोषणा करते हुए कहा है कि ये उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। शादी 8 मई को मुंबई में होगी। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए। सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे, जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे।

Share to...