पाकिस्तान से वर्ष 2015 में भारत लौटने वाली मूक-बधिर युवती गीता फिलहाल फिर चर्चा में बनी हुई है। गीता के स्वयंवर को लेकर चर्चा चल रही है। उसके लिए योग्य वर की तलाश की जा रही है। खुद गृहमंत्रालय गीता के लिए योग्य दुल्हा तलाश रहा है। गीता के मां-बाप का पता नहीं चल पाया है, इसलिए विवाह की सारी जिम्मेदारी गृहमंत्रालय ही उठा रहा है। फेसबुक पर एक गैर सरकारी संगठन द्वारा वैवाहिक विज्ञापन पोस्ट किए जाने के 10 दिन के भीतर लगभग 20 लोगों ने गीता के साथ सात फेरे लेने की इच्छा जताई है।
मूक-बधिर समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुछ दिन पहले मुलाकात के बाद उन्होंने गीता के लिए योग्य वर की तलाश के मकसद से फेसबुक पर वैवाहिक विज्ञापन पोस्ट किया है। यह विज्ञापन रीयूनाइट गीता, ए डेफ गर्ल, विद फैमिली नाम के पुराने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन विज्ञापन के आधार पर अबतक लगभग 20 लोगों ने बाकायदा अपने बायोडेटा के साथ गीता से शादी का प्रस्ताव भेजा है, जिनमें मंदिर का पुजारी और लेखक शामिल हैं। इनमें आठ युवक सामान्य हैं। पुरोहित ने बताया कि गीता से विवाह के इच्छुक लोगों की जानकारी उचित छानबीन के बाद विदेश मंत्रालय भेजी जा रही है।
पाकिस्तान से लौटी गीता का होगा स्वयंवर, इन लोगों ने भेजा प्रस्ताव

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध