नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की अधिकृत वेबसाइट गुरुवार सुबह से ही डाउन है और आशंका है कि इसे हैक कर लिया गया है, हालांकि न्यायालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शीर्ष अदालत के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि न्यायालय की वेबसाइट गुरुवार 11ः35 से काम नहीं कर रही है और इसकी सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई की वेबसाइट गुरुवार को कुछ समय के लिए हैक कर ली गई और हैकरों ने एक संदेश पोस्ट करके कठुआ की पीड़ित बच्ची के लिए न्याय की मांग की। कठुआ में जनवरी में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। वेबसाइट को कुछ समय बाद बहाल कर दिया गया। हैकरों ने खुद को टीम केरल साइबर वॉरियर्स बताया। उन्होंने पोस्ट किये गये संदेश में भाजपा की राज्य इकाई पर बच्चों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह को बचाने का आरोप लगाया।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट डाउन, हैकिंग की आशंका, यहां बीजेपी की साइट हुई हैक

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश