कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से इस दौरान ब्रेकफ़ास्ट पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेन की पीएम से कहा कि मुझे विश्वास है कि आज की मुलाकात के बाद हमारे रिश्तों में एक नई ऊर्जा जुड़ेगी। मुझे खुशी है कि ब्रिटेन भी इंटरनेशनल सोलर अलाएंस का हिस्सा है। मेरा मानना है कि यह लड़ाई सिर्फ क्लाइमेट चेंज को लेकर नहीं है बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि हम दोनों मिलकर भारत और यूके के लोग मिलकर काम करेंगे। इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने यहां हीथ्रो हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की।
ब्रिटेन की पीएम से मिले भारत के पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारे

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध