फेक न्यूज पर अपनी ही सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक आदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलट दिया है। इस विभाग की मंत्री स्मृति ईरानी हैं। मोदी ने आदेश दिया है कि फेक न्यूज के मामले में कोई भी फैसला लेने का हक प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को ही मिलना चाहिए।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने सूचना मंत्रालय के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि सरकार को ये भी बताना चाहिए कि कोई समाचार फेक न्यूज है. ये कैसे तय होगा?
अहमद पटेल ने कहा कि सरकार की मंशा स्वतंत्र और खुलकर पत्रकारिता करने वालों पत्रकारों को रोकने की है। सरकार पर मीडिया को लेकर उस पर बंदिशें लगाने के आरोप लगें। लिहाजा, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस मामले के तूल पकड़ने के पहले ही देकर इसे रोकने की कोशिश की है।
फेक न्यूज पर मोदी ने बदला स्मृति का फैसला, प्रेस काउंसिल इंडिया ही करे फैसला

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट