April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इराक में मारे गए 39 लोगों के परिवारों की मोदी सरकार करेगी 10 लाख की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इराक में मारे गए 39 लोगों के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की मदद देने का एलान किया। इससे पहले सोमवार को इनमें से 38 भारतीयों के अवशेष सोमवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर लाए गए थे। इनमें 27 पंजाबियों के हैं। 4 को हिमाचल के कांगड़ा भेजा गया, जबकि 7 को कोलकाता एयरपोर्ट रवाना किया गया। इस दौरान एयरफोर्स के जवानों ने सलामी भी दी। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि इन 39 भारतीयों की जानकारी विदेश मंत्रालय के पास नहीं थी। ये लोग गैरकानूनी तरीके से विदेश गए थे। इराक में 30 नर्स भी थीं। माहौल खराब होने के बाद विदेश मंत्रालय उन्हें भारत भी लेकर आ गया। अगर इन 39 भारतीयों की जानकारी होती या वे लीगल तरीके से गए होते तो उन्हें बचाया भी जा सकता था।
विदेश मंत्रालय ने हिदायत दी कि ताबूतों को खाेला ना जाए। यह सुनने के बाद कुछ सदस्य एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए, जिन्हें शांत करने के लिए बताया कि अवशेषों पर कई केमिकल लगाए गए हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।

Share to...