अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा के अभिनय और डांस से तो सभी वाकिफ हैं और दिवाने भी रहे है। अब उनके फैन्स उनके एक और हुनर को देख सकेंगे। जानकारी है कि रेखा सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक रैप सॉन्ग गाती नजर आएंगी।
मुंबई की एक रिपोर्ट के अनुसार रेखा यमला पगला दीवाना फिर से में एक रैप गाएंगी। गाने में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे। फिल्म के इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल मिश्रा हैं। इसके लिए रेखा ने कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा के साथ मिलकर काफी प्रैक्टिस की है। उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की। इसके अलावा पहली बार ऐसा होगा कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म का गाना ओ मेरे सोना रे दोनों पर फिल्माया जाएगा।
इसके अलावा रेखा और धर्मेंद्र अपने 70 के दशक के पॉपुलप ट्रैक रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है के रीक्रिएशन में भी काम करते नजर आएंगे। दर्शकों के लिए लंबे अरसे बाद दोनों कलाकार को एक साथ स्क्रीन पर देखना रोचक होगा।
रैपर की भूमिका में नजर आएगी हरदिल अजीज रेखा, फिल्म में गाएंगी रैप सॉन्ग

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम