राजेश तलवार और नूपूर तलवार को बरी करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की छानबीन सुप्रीम कोर्ट करेगा। सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला सही है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने हेमराज की पत्नी खुमकला बेंजाडे की याचिका मंजूर की। बेंचाडे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी है चुनौती। सीबीआई ने भी दाखिल की है याचिका लेकिन उसमें कुछ खामियां हैं। इसका मतलब है कि इस केस की सुनवाई में वक्त लगेगा।
पिछले साल दिसंबर में तलवार दंपति को बरी करने के फैसले के खिलाफ हेमराज की पत्नी ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हेमराज की पत्नी खुमकला बेंजाडे ने याचिका में कहा है कि इस बारे में हाईकोर्ट का फैसला गलत है क्योंकि हाईकोर्ट ने इसे हत्या तो माना है लेकिन किसी को दोषी नहीं ठहराया।
सुप्रीम कोर्ट में दोबारा खुलेगा आरुषी-हेमराज मर्डर केस

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा