April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस महाधिवेशन: सोनिया ने की कांग्रेस की तारीफ और मौदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अब पूरी तरह से मिशन 2019 के लिए कमर कस चुकी है। कांग्रेस के 84वें महाधविशेन के पहले दिन आज देश भर से जमा हुए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और साथ ही उनकी आंखों में यह आस भी दिखी कि राहुल गांधी की नुमाइंदगी में पार्टी की किस्मत फिर संवरेगी। ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश की सबसे पुरानी पार्टी का अधिवेशन शुरू हुआ। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम की राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह विधिवत शुरुआत की।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन में कहा कि मैं नए अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देना चाहती हूं। मैं उनका अभिनंदन करती हूं और उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने बहुत चुनौतीपूर्ण समय में यह जिम्मेदारी संभाला है। हम सभी को ऐसे समय में मिल जुलकर उनके साथ काम करना चाहिए। यह समय अपनी निजी आकांक्षाओं को देखना का नहीं है, बल्कि ये देखने का है कि पार्टी का हर शख्स उसके लिए क्या-क्या कर सकता है। यह देखने का समय है कि महान पार्टी को कैसे ऊपर लेकर जाया जाए। पार्टी की जीत ही हम सबकी जीत का लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक रानीतिक दल नहीं है, बल्कि आगे की सोच है। कांग्रेस में लोगों को संपूर्ण भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। कांग्रेस फिर से वो पार्टी बने जो देश का एजेंडा तय करे।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने में कर्नाटक चुनाव में हमारी पार्टी का एक ऐसा शानदार प्रदर्शन हो जिससे देश की राजनीति को एक नई दिशा मिले। सोनिया ने कहा कि आज देखकर बहुत दुख होता है कि हमारी ऐसी सफल योजनाओं को मोदी सरकार बर्बाद कर रही है, उसे कमजोर कर रही है। सत्ता के नशे में सरकार मदमस्त है। सत्ता के अहंकार के आगे न कांग्रेस झुकी है ना झुकेगी। विपक्ष के खिलाफ फर्जी मुक़दमे लगाना, मीडिया को सताना, ये काम कर रही है तानाशाह मोदी सरकारण् और इसके खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए पीएम मोदी झूठी नारेबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस उन्हें 2019 में सबक सिखाएगी।

Share to...