April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन को मिली बड़ी सौगाते, काशी विश्वनाथ तक चलेगी महाकाल एक्सप्रेस: रेलमंत्री

महाकाल की नगरी उज्जैन को आज बड़ी सौगात मिली है। अब उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक दर्शनार्थियों के लिए महाकाल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। वहीं उज्जैन.आगर-झालावाड़ रेल लाईन का सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर-पूणे एक्सप्रेस का खाचरौद, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस आलोट, जोधपुर-इंदौर.रणथंबौर महिदपुर रोड़ और इंदौर.भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस कालापीपल में रूकेगी। वहीं महू-रतलाम डेमो ट्रेन के 8 कोच को बढ़ाकर 12 किए जाएंगे। यह घोषणाएं उज्जैन में रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने की। वे उज्जैन में रेलवे के विकास कार्यो के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री ने पीयूष गोयल ने कहा कि उज्जैन संसदीय क्षैत्र में आलोट तहसील है जो राजस्थान बार्डर से जूडा हुआ क्षैत्र है। राजस्थान के पास नागेश्वर जैन तीर्थ है। जो जैन समाज का आस्था का केन्द्र है। ऐसे में जैन समाजजनों की सुविधाओं के लिए बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस को आलोट में रोका जाएगा। वहीं महू रेलवे स्टेशन का नाम डॉ अम्बेडकर नगर कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि उज्जैन रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म क्रमांक 8 बनकर तैयार है। जल्द ही प्लेटफार्म 8 पर रेलगाडियों का आवागमन होगा। वहीं जो विकास कार्यो का शिलान्यास आज उज्जैन में किया है। उन्हें 1 वर्ष में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास का रथ चला रही है। आज उज्जैन में रेल मंत्री पीयूष गोयल जी ने अनेकों अनेक विकास कार्यो की घोषणाएं की है, लेकिन मालवा क्षैत्र के विकास के लिए उज्जैन-आगर-झालावाड़ क्षैत्र में रेल चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उज्जैन-आगर-झालावाड़ क्षैत्र रेल लाईन का सर्वे होना चाहिए। जिसको रेल मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूपीए की सरकार में मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षैत्र में बहुत कम विकास कार्य हुए है, लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है। तब से मध्यप्रदेश में 10 गुना रेलवे के विकास कार्यो में बढोत्तरी हुई है। यूपीए की सरकार में रेलवे मंत्रालय द्वारा साल में औसत 600 करोड़ रूपए के विकास कार्य मध्यप्रदेश में होते थे। मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद अब प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश में 6 हजार करोड़ रूपए के विकास कार्य मध्यप्रदेश में किए जा रहे है। समारोह को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया और सांसद चिंतामणि मालवीय ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने उज्जैन-फतेहाबाद-चन्द्रवतीगंज रेलखण्ड के गेज परिवर्तन एवं गंभीर ब्रिज की रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास किया। साथ ही अतिथियों के आने के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सांसद समर्थकों ने हंगामा किया। दरअसल कार्यक्रम के लिए स्टेज पर लगाए बेनर पर सांसद का नाम नहीं मौजूद था, जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और हंगामा करते हुए स्टेज पर चढ गए। जिसके बाद बेनर पर सांसद चिंतामणी मालवीय के नाम की पट्टी चिपकाई गई जब जाकर हंगामा शांत हुआ। दरअसल समर्थकों का कहना था कि इस रेल लाईन को लाने में सांसद चिंतामणी मालवीय के अथक प्रयास रहे है, इसलिए उन्हें पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंच से चिंतामणी मालवीय को इस आयोजन का श्रेय दिया तो समर्थकों खुश हो उठे। बरहाल हल्के हंगामें के साथ उज्जैनवासीयों को बड़ी सौगात मिली है।

Share to...