सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह करने जा रहे हैं। अन्ना ने कहा है कि वो 23 मार्च से दिल्ली में इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे। मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरा सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक इस शरीर में प्राण हैं। गौरतलब है कि अन्ना लोकपाल, लोकायुक्त की नियक्तियों के अलावा किसानों से जुड़ी मांगें भी कर रहे हैं।
अन्ना हजारे ने कहा. मैं 23 मार्च से दिल्ली में सत्याग्रह की शुरुआत करूंगा। इसके खत्म होने के लिए किसी प्रकार की समयसीमा तय नहीं की गई है। मैं ये सत्याग्रह तब तक करूंगा, जब तक कि मेरे शरीर में प्राण हैं। अन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक उनके कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने सत्याग्रह के लिए जगह नहीं दी तो वो जेल से ही यह काम करेंगे।
23 मार्च से सत्याग्रह शुरू करेंगे अन्ना हजारे

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा