April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिवराज ने दिए लहसुन को भी भावांतर योजना में शामिल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लहसुन के गिरते भाव पर चिंता व्यक्त करते हुए लहसुन उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए प्रमुख सचिव किसान कल्याण और कृषि विकास को लहसुन को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लहसुन उत्पादक किसानों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिये शीघ्र ही अपना पंजीयन करवायें।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज विधानसभा स्थित अपने कक्ष में लहसुन के गिरते भाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव कृषि को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से भावांतर भुगतान योजना में लहसुन उत्पादक किसानों का पंजीयन शुरू किया जाए। श्री चौहान ने कहा कि लहसुन का भाव प्रदेश की राज्य स्तरीय समिति तय करेगी।

Share to...