April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में 8 भारतीय महिलाओं के नाम

मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में इस साल 8 भारतीय महिलाओं को जगह दी है। दुनिया के अरबपतियों की साल 2018 की लिस्ट में 256 महिलाओं को शामिल किया गया है। महिलाओं को शामिल करने में यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। इन महिलाओं की संयुक्त रूप से कुल संपत्ति 1000 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक है। सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में सबसे ऊपर सावित्री जिंदल और उनका परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है। सूची में उनका स्थान 176वां है।
बायकोन की मुखिया किरन मजूमदार शॉ दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। वह देश की खुद से बनने वाली सबसे अमीर महिला हैंं। 3.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ उन्हें 629 वें पायदान पर रखा गया है। अन्य भारतीय महिलाओं में स्मिता कृष्णा. गोदरेज 822 वें, 2.9 अरब डॉलर, यूएसवी इंडिया की प्रमुख लीना तिवारी 1,020 वें 2.4 अरब डॉलर, हैवेल्स समूह के माता-पुत्र विनोद और अनिल राय गुप्ता 1,103 वें स्थान पर, 2.2 अरब डॉलर पर शामिल हैं।
इसके अलावा पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा जिनकी उम्र 39 वर्ष है, सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं, जबकि एल्केम लैबोरेटरीज के सेवानिवृत्त चेयरमैन संप्रदा सिंह 92 सबसे बुजुर्ग भारतीय अरबपति हैं। फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विजय शेखर शर्मा को 1,394 वें पायदान पर रखा है। शर्मा 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं। शर्मा ने 2011 में मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की थी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कारोबार पेटीएम मॉल और पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी खड़ा किया।

Share to...