April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुजफ्फरपुर में नशे में धुत चालक ने बच्चों को कुचला, 9 की मौत, 20 घायल

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर धर्मपुर स्कूल के 9 बच्चों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और 20 बच्चे घायल हुए हैं। घटना के समय ये सभी बच्चे सड़क पार कर रहे थे तभी अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी के चपेट में आ गए। घटना के समय चालक नशे में था। वह इन सभी बच्चों को कुचलता चला गया और मौके से फरार हो गया है। बोलेरो की चपेटमें आते ही छात्रों और वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल पड़े बच्चों को किसी तरह से अस्पताल ले जाया गया लेकिन 9 बच्चों को बचाया नहीं जा सका। घायलों में 7 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज चल रहा है, वहीं खबर मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हैरानी वाली बात यह है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन बोलेरो चालक दिन में ही शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

Share to...