पंजाब नेशनल बैंक में 11,256 करोड़ रुपये के महाघोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसता जा रहा है, शनिवार को दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए। वहीं पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता और कार्यकारी निदेशक ब्रह्मा राव से सीबीआई पूछताछ कर रही है।
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई 11वें दिन भी जारी रही। शनिवार को एंटी-मनीलॉन्डरिंग कानून के तहत नीरव मोदी ग्रुप की 21 प्रॉपर्टी कुर्क की गई हैं। इनकी कीमत 523.72 करोड़ रुपये है। यह कार्यवाही अहमदनगर, मुंबई और पुणे में की गई। इनमें जमीन, फार्म हाउस, सोलर प्लांट और फ्लैट शामिल हैं।
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के पासपोर्ट किए गए रद्द

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर