मेलबर्न में हो रहे जिमनास्टिक्स वर्ल्डकप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास कायम कर दिया है। हैदराबाद की बी अरुणा रेड्डी ने पहली बार भारतीय जिमनास्ट के वर्ल्डकप में पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। अरुणा रेड्डी ने वॉल्टिंग में कांस्य पदक जीता। वर्ल्डकप में 4 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और पहली बार सबने अपने-अपने इवेंट में फ़ाइनल में जगह बनाई है। भारत की अरुणा रेड्डी ने वॉल्ट में 13.649 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में स्लोवाकिया की काइस्लेफ़ ज़ासा पहले नंबर पर रहीं जबकि ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने रजत पदक जीता।
मेलबर्न में हो रहे इस वर्ल्ड कप में जीत के बाद अरुणा रेड्डी का कहना है कि ये उनके जीवन का बेहद ख़ास लम्हा है और इससे उनके हौसले बुलंद हुए हैं।
भारत : अरुणा ने जिमनास्टिक वर्ल्डकप में पदक जीतकर रचा इतिहास

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर