जम्मू जा रहा गो-एअर का ए-320 नीओ विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण लेह हवाई अड्डे वापस लौट गया। इसमें 112 यात्री सवार थे। यह जानकारी एअरलाइन ने दी है। देश में प्रैट और व्हिटनी इंजन चालित ए-320 नीओ विमानों का परिचालन गो-एअर और इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। ये विमान इंजन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं।
एअरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-लेह-जम्मू उड़ान शनिवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर लेह से रवाना हुई, लेकिन तकनीकी खामी के चलते इसे कुछ देर बाद ही वापस लौटना पड़ा। गो-एअर ने विमान में आई तकनीकी खामी की प्रकृति के बारे में नहीं बताया। इसने एक बयान में कहा कि 112 यात्रियों को लेकर जा रही उड़ान संख्या जी8 205 विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खामी आ गई। चालक दल के सदस्यों ने लेह लौटने का फैसला किया। विमान में खामी की जांच की जा रही है।
तकनीकी खामी के चलते वापस हवाई अड्डे लौटा विमान, 112 यात्री थे सवार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’