कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ जारी संयुक्त बयान में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बतौर पीएम ट्रूडो का यह पहला दौरा है। इससे पहले वह अपने पिता के साथ 1983 में आए थे। यह खुशी की बात है कि वह अपने इस दौरे में भारत के कई शहरों में गए थे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रति कनाडा की जनता में काफी लगाव है।
पीएम ने कहा कि हम अपने सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने को तैयार हुए हैं। आतंकवाद के खिलाफ हम एक साथ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बंटवारे की बात करने वालों के लिए कोई जगह नहीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे एनएसए ने मुलाकात की है। हमने आर्थिक संबंधों की संबंधों की समीक्षा की है।
कनाडा के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए नई पहल की जाएगी। इस संबंध में प्रयास बढ़ाए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए कनाडा में कई भारतीय जाते हैं। उन्होंने कहा भारत और कनाडा ऊर्जा साझेदारी भी बढ़ाएंगे। दोनों देशों ने अफगानिस्तान पर भी बात की।
पीएम मोदी और कनाडा पीएम का संयुक्त बयान आतंकवाद के खिलाफ हम एक साथ

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर