April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

परीक्षा पर चर्चा : मोदी ने कहा नतीजे की फिक्र न करें

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कुछ ही सप्ताह शेष रहने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 10 करोड़ छात्रों से परीक्षा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान वे छात्रों के सवालों का जवाब भी दे रहे है। छात्रों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भूल जाइये कि आप प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। मैं आपका दोस्त हूं और आज परीक्षा मेरी है। पीएम ने कहा कि मुझे यहां तक पहुंचाने में मेरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है।
आज देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा बच्चे, शिक्षक और अभिभावकों से रूबरू होने का मौका मिला है। पीएम ने 3 छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि अपने आप को कम मत मानो। वे आत्मविश्वास जगाने की बात किया करते थे। यह मोदी का कार्यक्रम नहीं है। यह देश के करोड़ों बच्चों का कार्यक्रम है। आत्मविश्वास लंबा का भाषण सुनने से नहीं आता। हमें अपने आप को हर पल कसौटी पर कसने की आदत डालनी चाहिए। आत्मविश्वास हर कदम पर कोशिश करते हुए बढ़ता है। ध्यान के लिए कुछ विशेष करने की जरूरत नहीं है। बस मन लगाकर अपना काम करें। योगा शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को सिंक्रनाइज़ करता है। अतीत का अपना महत्व है, लेकिन जब वह बोझ बन जाता है तो भविष्य के सपने रौंद जाते हैं और वर्तमान भी मुश्किलों भरा हो जाता है। दूसरों से नहीं, बल्कि खुद से प्रतिस्पर्धा करें। हम अपने माता-पिता के इरादों पर शक न करें। टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। समय को बर्बाद करने वाला काम न करें।
चर्चा से पहले पीएम ने तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों द्वारा बनाई गईं कलाकृतियों और कागजों पर उकेरी गई जानकारियों को देखा। इस संवाद में पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित कर उन्हें परीक्षा की तैयारियों के गुर सिखा रहे हैं, ताकि छात्रों को तनाव से मुक्ति मिले।
इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने छात्रों से परिचर्चा कर रहे हैं। परीक्षा को तनावमुक्त कैसे बनाएं, उसे पर्व के रूप में कैसे लें, इसके बारे में पीएम मोदी जानकारी देंगे। परीक्षा के तनाव को कम करना बेहद जरूरी है।

Share to...