जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में शामिल सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को भीड़ द्वारा पथराव करने से आतंकवादियों को बच निकलने का मौका मिला। इससे पहले सुरक्षा कर्मियों ने पल्हालान इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया था। पुलिस ने कहा कि घेराबंदी कड़ी होने पर छिपे हुए आतंकवदियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों पर युवकों द्वारा पथराव करने से पहले आतंकियों व सुरक्षा बलों में गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और इस दौरान छिपे हुए आतंकवादी बच निकलने में कामयाब रहे।
गौरतलब है कि 12 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबल की तुरंत कार्यवाही ने नाकाम कर दिया था। इसके बाद आतंकी कैंप से भागकर एक इमारत में जा छुपे थे। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आतंकियों की लोकेशन मिलने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों और से घेर लिया।
आतंकवादियों को घेरने पर भीड़ ने किया सुरक्षाबलों पर पथराव, आतंकी फरार

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ