April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, जवान की मौत, 6 घायल

जम्मू से करीब 10 किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई। सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए। इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान 3-4 आतंकी 2-2 करके कैम्प में दाखिल हो गए। ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 1 जवान की मौत हो गई। फायरिंग में 6 घायल भी हो गए। घायलों में जवान भी हैं और स्थानीय नागरिक भी शामिल है। जम्मू में हाई अलर्ट घोषित किये जाने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

Share to...