अयोध्या विवाद पर अगली सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 14 मार्च की तारीख़ तय कर दी है। सभी पक्षों की तरफ से ज़रूरी कागज़ी कार्यवाही पूरी होने के बाद आज 3 जजों की बेंच बैठी। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सभी को वक्त देते हुए कहा था कि सभी पक्ष तैयार होकर आएं, अब सुनवाई नहीं टाली जाएगी।
वहीं, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि वह इस विवाद को जमीन विवाद के तौर पर देखेंगे, आस्था के विषय के रूप में नहीं देखेंगे। कोर्ट ने कहा कि कोई नया पक्षकार इस मामले में और नहीं जोड़ा जाएगा। कोर्ट ने सभी पक्षों को दो हफ्ते में दस्तावेज तैयार करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी। साथ ही पीठ ने यह स्पष्ट किया कि उसका इरादा इस मामले को कभी भी रोजाना सुनने का नहीं रहा है। आज की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने सुन्नी वक्फ बोर्ड तथा अन्य की इस दलील को खारिज किया था कि याचिकाओं पर अगले आम चुनावों के बाद सुनवाई हो।
अयोध्या केस : सुप्रीम कोर्ट में भूमि विवाद की तरह चलेगा मामला, 14 मार्च को सुनवाई

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी