April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

करणी सेना को इंदौर में दिखायी गई पद्मावत, टाल दी गई रिलीज

नई दिल्ली। राजपूत संगठन करणी सेना को फिल्म पद्मावत का विशेष शो दिखाये जाने के बाद इंदौर में प्रस्तावित रिलीज टल गई। फिल्म देखने के बावजूद करणी सेना अपने इस आरोप पर अड़ी है कि इसमें इतिहास से छेड़-छाड़ की गई है। फिल्म वितरकों के संगठन सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के निदेशक ओपी गोयल ने कहा कि इंदौर में पद्मावत की रिलीज टाल दी गयी है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि इसे स्थानीय स्तर पर कब रिलीज किया जायेगा। उन्होंने इस सवाल का कोई विशिष्ट जवाब नहीं दिया कि सिनेमाघर संचालकों ने पद्मावत की आज प्रस्तावित रिलीज से कदम पीछे क्यों खींच लिये।

Share to...