April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अतिथि विद्वान ने अपनी मांगों को लेकर महाकाल को सौपा ज्ञापन

नियमितिकरण और संविदाकरण की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन के चलते अतिथि विद्वानों ने आज बाबा महाकाल को ज्ञापन सौपकर सरकार की सदबुद्धि की कामना की और उन्हें नियमित नहीं किए जाने पर चुनाव का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दे दी है।
मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान संघ द्वारा पिछले कई सालों से नियमिति करन और संविदा करन की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। विद्वानों द्वारा समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से और ज्ञापन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर अपनी मांगो को मनवाने की कोशिश की लेकिन नतीजा जस का तस निकला।
अतिथि विद्वानों द्वारा निरंतर लगभग 400 अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे है कुछ समय के लिए अर्धनग्न प्रदर्र्शन भी किया गया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं मिलने से आज उज्जैन संभाग और जिले के अतिथि विद्वानों ने समर्थन देते हुए कालेजो में सेवा नहीं दी। साथ ही बाबा महाकाल को ज्ञापन सोपकर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस दोरान मांगे नहीं माने जाने पर सरकार को चुनाव में बहिश्कार की चेतावनी भी दी। अतिथि विद्वान डॉ लीना दुबे का कहना है कि भगवान महाकाल सबकी मनोकामना पूर्ण करते है तो सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की। हमने पूर्व में खजराना गणेश पर भी इसी कामना के साथ ज्ञापन सौंपा था और आज महाकाल बाबा देश के मुख्य केन्द्र में विराजित है इसलिए उनकी पास आए है कि वह हमारी समस्याओं का समाधान कर सकते है।

Share to...