जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा भारी गोलेबारी में रविवार को सेना के 4 जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद उप सेना प्रमुख ने कहा कि भारत मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा और उसकी कार्यवाही खुद बोलेगी। उप सेना प्रमुख सरत चंद ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ का समर्थन कर रही है। हम मुंहतोड़ जवाब देने की अपनी कार्यवाही जारी रखेंगे। रविवार की घटना पर एक सवाल के जवाब में सरत ने कहा कि हमारी कार्यवाही खुद बोलेगी। पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलेबारी में रविवार को सेना के एक 22 वर्षीय कैप्टन समेत 4 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी की निंदा की, जिसमें 4 भारतीय जवान शहीद हो गए। हंसराज ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ा, भारत मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा : उप सेना प्रमुख

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट