April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नक्सल कमांडर के खिलाफ ईडी की पहली कार्यवाही, 86 लाख की प्रॉपर्टी की अटैच

नई दिल्ली। एंटी मनी लांड्रिंग कानून के तहत इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने किसी नक्सल कमांडर के खिलाफ पहली कार्यवाही की है। बिहार के रहने वाले माओवादी कमांडर संदीप यादव उर्फ बड़के भैया के 86 लाख रुपए के एसेट्स ईडी ने अटैच कर दिए हैं। इसमें दोनों तरह की संपत्ति याने कि चल और अचल शामिल है।
संदीप यादव के खिलाफ ईडी काफी वक्त से जांच कर रही है। नक्सल कमांडर के खिलाफ ईडी के द्वारा की गई यह पहली कार्यवाही है, जिसमें एसेट्स अटैच किए गए हों। जांच एजेंसी ने संदीप के साथ ही उसके परिवार के एसेट्स भी अटैच किए हैं। यह कार्यवाही एंटी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है।
जांच एजेंसी ने कहा कि संदीप बिहार-झारखंड में मौजूद नक्सलियों की मध्य जोन का इंचार्ज है। जो प्रॉपर्टी अटैच की गई है उनमें 3 प्लॉट्स भी हैं। ये प्लॉट बिहार के औरंगाबाद जिले में संदीप की पत्नी के नाम से हैं। इनके अलावा गया और दिल्ली के द्वारका में भी उसकी प्रॉपर्टीज हैं। इसके लिए संदीप के दामाद ने 10.43 लाख रुपए का पेमेंट किया था। इसके अलावा कुछ गाड़ियां और बैंक डिपॉजिट्स भी अटैच किए गए हैं। कुल मिलाकर 86 लाख रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की गई है।
ईडी का कहना है कि संदीप के खिलाफ बिहार पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। उसके भाई धनिक लाल मंडल और बाकी फैमिली मेंबर्स के खिलाफ भी केस दर्ज हैं।

Share to...