April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिवराज पर बसरे, योगी के किए चर्चे, महाकाल की व्यवस्था से नाराज : अखाड़ा परिषद अघ्यक्ष

उज्जैन प्रवास पर आए अखाडा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी महाराज से चर्चा की। उन्होंने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। साथ ही मंदिर और मस्जिदों पर भी निगरानी की जरूरत है इस पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं उन्होंने अखाड़ों के विरोध पर औवेसी को गलत ढहराया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के प्रति भी उन्होंने निराशा जताई वहीं यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की जम के तारिफ की।
उज्जैन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी महाराज ने अहम मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि जैसे मंदिरों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है वैसे ही अन्य धार्मिक स्थानों पर भी लगाए जाए। मंदिर में क्या हो रहा है उस पर निगरानी की जरूरत है वैसे ही मस्जिदों में भी है। इशारों-इशारों ने महाराज ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे़ कर दिए। वहीं महाकाल मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जैसे मंदिर को प्रशासन संभाल रहा है वैसे ही मस्जिद, गिर्जाघर और गुरूद्वारों का भी कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया जाए और वहां के भी दान और खर्चों का हिसाब किताब रखा जाए। नरेन्द्र गिरी महाराज से जब ऑल इंडिया मुस्लिम पार्टी के अध्यक्ष अकबर्रूद्दिन औबेसी के अखाड़ों के विरोध के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा ओवेसी को जानकारी नहीं है हज के लिए यात्रा के लिए सबसीडी दी जाती है और अखाडे में किसी भी साधु-संत को कही आवाजाही पर किसी प्रकार की कोई सबसीडी नहीं दी जाती तो उनका विरोध गलत है। साथ ही उज्जैन में 2016 में शिप्रा के जल शुद्धि को लेकर साधु-संतों ने आंदोलन किया था, जिसके बाद अब वापस शिप्रा के बुरे हाल को देखकर कहा कि शिवराज ने एक प्रकार से धोखा दिया नहीं तो अब तक शिप्रा को प्रवाहमान होना चाहिए था। दूसरी तरफ नरेन्द्र गिरी महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दी जम की तारिफ की। बताया कि योगी ने प्रयास कुंभ को लेकर बहुत अच्छी तैयारियां की है। उज्जैन में अर्ध्द कुभ पर उन्होंने कहा कि यदि सरकार कराना चाहे तो हम समर्थन करने की बात कही।

Share to...