April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी कोई हथकंडा काम नहीं आया

जयपुर। राजस्थान में 2 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम ने बीजेपी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इस बात का एहसास करा दिया कि उनकी सरकार और पार्टी अभी कितने पानी में हैं। वसुंधरा राजे और बीजेपी ने राजस्थान की इन तीनों सीटों को जीतने के लिए न जाने क्या-क्या हथकंडे अपनाएं, मगर एक भी काम नहीं आया। पद्मावत पर राजस्थान सरकार के तेवर भी इसी उपचुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा था, मगर बावजूद इसके वसुंधरा राजे बीजेपी की इन 3 सीटों को बचाने में नाकामयाब रहीं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और नॉर्थ इस्ट की तैयारियों के बीच कांग्रेस के लिए यह जीत के कई मायने निकाले जा सकते है। क्योंकि कांग्रेस ने बीजेपी को इस जीत से बड़ा झपटा दिया है।

Share to...