April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भूकंप से हिला उत्तर भारत, लाहौर-काबुल तक महसूस किए गए झटके

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की दोपहर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है और भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर हिंदुकुश इलाका रहा है।
भूकंप के ये झटके दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए हैं। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला। इसके साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कजाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार बलूचिस्तान में कई लोगों घायल है और एक की मौत हो गई है। बलूचिस्तान में स्कूल गिरने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं, क्वेटा में दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है।
सिस्मोलॉजी के निदेशक विनीत गहलोत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप की गहराई जमीन के 190 किलोमीटर नीचे थी, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अगर इतनी गहराई नहीं होती, तो एशिया क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।

Share to...