April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भ्रष्टाचार से लड़ने, युवा भारत की लड़ाई : पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेट्स से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स को करीब एक महीना अनेक नए मित्रों के साथ मिलने का मौका मिलता है। हर कोई अपने-अपने साथ अपनी विवधिताओं को लेकर आता हैं। महीनेभर में ऐसा माहौल बन जाता है कि आप सबके बीच अटूट नाता बन जाता है। जब आप दूसरे राज्यों के कैडेट्स से मिलते होंगे तो आपको विविधता को जानने का मौका मिलता है। यहां आकर आपको देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। यहां आकर जो आप सीखते हैं वह जिंदगी भर आपके साथ रहता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को लगाता था कि अमीर लोगों को कुछ नहीं हो सकता है लेकिन आज चीजें बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार करने वाले मुख्यमंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह युवा भारत की लड़ाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई देश के नौजवानों के भविष्य के लिये है। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि वह देश के नौजवानों, एनसीसी कैडेटों से कुछ मांगना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे।

Share to...