April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दावोस : अमेरिका फर्स्ट का मतलब, अमेरिका अकेला नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके लिए अमेरिका सबसे पहले है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि अमेरिका अकेला है। शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम मुक्त व्यापार का समर्थन करते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि यह निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार के लिए दोनों ओर से निष्पक्षता जरूरी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका आगे बढ़ता है, तो दुनिया आगे बढ़ती है। यदि कुछ देश सिस्टम का दुरुपयोग करते हैं, तो हम मुक्त और खुला व्यापार का समर्थन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका आंख मूंदकर अनुचित व्यापार की इजाजत नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर बौद्धिक संपदा चोरी इंडस्ट्रियल सब्सिडीज और राज्य के नेतृत्व वाली आर्थिक योजना ग्लोबल मार्केट को नुकसान पहुंचाते हैं। इस दौरान ट्रंप ने मीडिया को इतनी ज्यादा आजादी दिए जाने की भी कड़ी आलोचना की।

Share to...