April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कासगंज में हुआ बवाल, अब हटाया गया लगा कर्फ्यू, धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर 2 समुदाय में बाइक जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद शहर में एहतियातन लगाए गए कर्फ्यू को फिलहाल हटा लिया गया है, हालांकि शहर में धारा 144 लागू रहेगी। कासगंज शहर की कमान आरएएफ ने संभाल ली है। कासगंज में शांति स्थापित करने के लिए 6 ट्रक आरएएफ भेजी गई है। आरएएफ ने कासगंज पहुंचते ही शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को कासगंज में शांति व्यव्सथा उस वक्त बिगड़ गई थी जब तिरंगा यात्रा के दौरान 2 समुदाय आपस में भिड़ गए थे। दोनों ओर से जमकर ईंट.पत्थर चले और फायरिंग हुई थी। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कासगंज शहर में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया था।
डीएम कासगंज आर पी सिंह के निर्देश पर बीएसए कासगंज गीता वर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश में निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का उल्लंघन करने पर स्कूल संचालक पर कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share to...