अहमदाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आज गुजरात गए हैं। अहमदाबाद में आईक्रिएट इवेंट में दोनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल मैंने उन्हें गुजरात आने का न्यौता दिया था। वह इस साल आए और गुजरात भी आए। पीएम मोदी ने किसानों की बात कही। पीएम ने कहा कि किसी भी संस्था का महत्व उसके स्थापना के साथ नहीं आंका जा सकता है। बाद में यह पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में गुजरात और गुजरातियों का नाम है। यह नाम फार्मेसी के क्षेत्र में है। आज से कुछ वर्ष पहले गुजरात में फार्मेसी का कॉलेज आईक्रिएट खुला था। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले नौजवानों से देश को काफी उम्मीदें हैं। ये लोग पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं तब भी चाहता था कि इस संस्था से इजरायल को जोड़ा जाए। इससे भारत की इस संस्था को लाभ होगा और इससे देश को भी लाभ होगा। पानी के संरक्षण, कृषि उत्पादन, साइबर सिक्यूरिटी आदि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर भारत इस्राइल का लाभ ले सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि देश का आकार नहीं देशवालों का संकल्प देश को आगे ले जाता है।
अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और इस्राइल के पीएम बेंजामिन

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल