April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हार से कोहली बौखलाए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले टीम आप ही चुन लीजिए

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन में हार के बाद कहा कि बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी। भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन 135 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसने 3 मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा दी है। भारतीय टीम ने केपटाउन में पहला टेस्ट मैच 72 रन से गंवाया था।
हार से कप्तान विराट कोहली बौखलाए नजर आए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपा खोते दिखाई दिए। सेंचुरियन टेस्ट में उनकी मनमानी प्लेइंग इलेवन को खिलाने के सवाल पर कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से कहा कि आप मुझे बता दें कि बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होती है। हम उसी के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली ने यह भी कहा कि हम नतीजों के हिसाब से प्लेइंग इलेवन नहीं चुनते।
कप्तान कोहली ने कहा कि हम अच्छी भागीदारी करने और बढ़त बनाने में नाकाम रहे। हम हार के लिए खुद जिम्मेदार हैं। गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई, लेकिन बल्लेबाजों के कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

Share to...