मॉस्को। रूस में कड़ाके की सर्दी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। कई इलाकों में टेम्परेचर माइनस से 50 डिग्री तक नीचे चला गया। यहां के यकुतिया रीजन में पारा माइनस 63 डिग्री तक चला गया। आमतौर पर थर्मामीटर माइनस 50 डिग्री तक का पारा रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन टेम्परेचर इससे कम होने के चलते यहां थर्मामीटर तक खराब हो गए हैं। 10 लाख की पॉपुलेशन वाला यकुतिया रूस के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है। यहां बच्चों ने माइनस 40 डिग्री की सर्दी में भी स्कूल जाना बंद नहीं किया था। हालांकि, मंगलवार को पुलिस ने लोगों को घर से ना निकलने की वॉर्निंग जारी कर दी।
रूस के स्थानीय मीडिया के अनुसार रूस के ओयम्याकोन गांव में टेम्परेचर माइनस 67 डिग्री दर्ज किया गया। अबतक दुनियाभर में सबसे ज्यादा ठंड 1993 में ओयम्याकोन में ही पड़ी थी। तब यहां का टेम्परेचर माइनस 67.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इस कडाके की ठंड से दो लोगों की मौत होने की भी जानकारी मिल रही है।
रूस में पारा पहुंचा माइनस 67 डिग्री, 2 लोगों की मौत

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल