विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया की कथित गिरफ्तारी पर सोमवार को अहमदाबाद में हंगामा हुआ। वीएचपी कार्यकर्ताओं के अनुसार राजस्थान पुलिस तोगड़िया को गिरफ्तार करके ले गई थी। अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस कमिश्नर जेके भट्ट का कहना है कि तोगड़िया को न गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राजस्थान पुलिस ने भी तोगड़िया की गिरफ्तारी से इनकार किया है। वहीं, अहमदाबाद पुलिस ने कहा है कि तोगड़िया की तलाश की जा रही है। अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा गया है कि प्रवीण तोगड़िया की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय से सुबह 10ः45 पर निकले थे। वह एक रिक्शे से निकले थे।
अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि पाडली ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही हैं। यहीं तोगड़िया को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस मामले में तोगड़िया के परिवार की ओर से अब तक गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। तोगड़िया की तलाश में 4 टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने वीएचपी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।
प्रवीण तोगड़िया गायब, तलाश में लगी गुजरात पुलिस की 4 टीमें

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध