भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शाम उज्जैन पहुंचे। वे हेलीपेड से सीधे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने माधव सेवा न्यास गए है। अचानक उज्जैन पहुंचे अमित शाह और मोहन भागवत की यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। संभवतः महाराष्ट्र में हो रहे दलित आंदोलन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उज्जैन पहुंचे। अमित शाह के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी मौजूद रहे। अमित शाह ने सीधे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर-संघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। कयास लगा जा रहे है कि शाह की मोहन भागवत से कई विषयों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि कल ही उज्जैन में भारत माता मंदिर का उद्घाटन हुआ है। और आज से यहां शैव महोत्सव का आयोजन जारी है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने उज्जैन पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा