April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल में एक पिल्ला रहा, सुरक्षाकर्मियों को खबर है नहीं, अब होगी जांच

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख़्ता है इसका प्रमाण सोमवार को देखने मिल गया। संध्या आरती में एक इंदौर निवासी युवती अपने छोटे से पपी’ याने कि कुत्ते को लाकर महाकाल मंदिर में प्रवेश कर गयी और संध्या आरती के दौरान गणेश मंडपम तक पंहुच गयी। पूरी आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में से होते हुए बाहर आ गई। इस मामले को कलेक्टर उज्जैन ने गंभीरता से लेते हुए जाँच की बात कही है और सुरक्षा कर रही कम्पनी को नोटिस देने के आदेश भी दे दिए है। नव वर्ष पर कल महाकाल मंदिर में भीड़ भी अधिक थी, एेसे में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़़ी और चाक-चोबंध होनी चाहिए थी लेकिन पिछले महीने ही महाकाल मंदिर की सुरक्षा में नए टेंडर होने के बाद सुरक्षा संभाले हुए थर्ड आई कम्पनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल इंदौर की रहने वाली राधिका कटारिया नामक युवती पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए आई थी और उसके साथ उसका पपी जिसका नाम शेडो है वह को भी अपने जेकट में छुपा कर मंदिर में प्रवेश कर गयी और पूरी आरती में नंदी हाल के बाहर मौजूद रहा। इसके बाद निर्गम मार्ग पर बाहर निकलते हुए शेडो और राधिका से जब पूछा गया तो आप को किसी ने रोका नहीं तो राधिका ने बताया कि उसे किसी ने भी ना रोका और ना ही टोका। इस मामले ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल के रख दी है। एक जानवर मन्दिर के गर्भगृह के बाहर तक़रीबन आधा घण्टे तक दर्शन करने आई श्रद्धालुओं साथ रहा ये सारा नज़ारा मोबाईल में क़ैद कर लिया और उसके बाद मन्दिर में विभिन्न स्थानों तैनात सुरक्षा कर्मियों और पुलिसकर्मियों से इस विषय में पूछा तो उनका एक ही जवाब था कि हमने ना तो किसी युवती को कोई जानवर साथ जाते देखा और ना ही लाते देखा। अब इस मामले में अधिकारी जाँच की बात कर रहे है। गौरतलब है कि सुरक्षा के नाम पर करोडो का ठेका हुआ है इंदौर की कम्पनी थर्ड आई सुरक्षा के जिम्मेदार है।

Share to...