April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कमला मिल्स आग हादसे में पब के 2 प्रबंधकों गिरफ्तार

मुंबई। पिछले सप्ताह मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित पब में आग लगने की घटना के मामले में पुलिस ने पब के 2 प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। लोअर परेल में कमला मिल परिसर के इस पब में भीषण आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारीयों ने बताया कि गिब्सन लोपेज और केवीन बाजवा को एन एम जोशी पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लोपेज और बाजवा दोनों लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित पब में प्रबंधक के तौर पर काम करते थे।
अधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर की सुबह जब आग लगी थी तो वे पब में मौजूद थें लेकिन वे वहां मौजूद लोगों की मदद करने की बजाय वहां से भाग निकले। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अहमद पठान ने बताया कि हमने दोनों प्रबंधकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 304, 337 और 34 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share to...