आज देर रात जम्मू. कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग 2 भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। 2 सुरक्षाकर्मी घायल भी बताए जा रहे हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे अब खतरे से बाहर हैं। कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस बल के कैम्प पर आज तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर फिदायीन हमला हुआ।
बिल्डिंग पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया है। रविवार 2 बजे लेथपोरा इलाके में स्थित सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैम्प में 2 से 3 आंतकवादी घुस गए। सीआरपीएफ के अनुसार आतंकियों ने पहले हथगोला फेंका और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। यहां रहने वाले सारे लोगों को भी बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। पुलवामा जिले के लाथपोरा लाडू में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर हमला कर दिया था।
पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकवादी का हमला, 4 जवान शहीद

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द