April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रजनीकांत ने शुरू की अपनी पार्टी, काम न कर पाने पर दे देगें इस्तीफा

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज सुबह अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा कर दी है। रजनीकांत के इस ऐलान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक नई पार्टी का जन्म हो गया है। काफी दिनों से इस सुपरस्टार के राजनीति में आने की खबरें आ रही थीं। इस मौके पर रजनीकांत ने कहा कि वो तमिलनाडु में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि राजनीति में आने से पहले काफी सोच-समझकर ही फैसला लूंगा, इस बयान के बाद रजनीकांत के राजनाति में आने की अटकलें तेज हो गई थीं। रजनीकांत ने कहा कि वह लोकल चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि अभी उनके पास समय नहीं बचा है। इस मौके पर रजनीकांत ने कहा कि उनकी पार्टी 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के संसदीय चुनावों में उतरने का निर्णय उचित समय पर लेगी। यदि वह सत्ता में आने के 3 साल के भीतर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असमर्थ होते हैं, तो इस्तीफा दे देंगे।

Share to...