April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश में हिंसा और आग फैला रही है बीजेपी : अध्यक्ष बनते ही राहुल ने किया हमला

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम बीजेपी के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार आपने देश में आग लगा दी। उसको बुझाना बहुत मुश्किल है। आज बीजेपी के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है और वो है कांग्रेस पार्टी। इससे पहले पार्टी ऑफिस में चुनाव अधिकारी एम रामचंद्रन ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। राहुल प्रेसिडेंट पोस्ट संभालने वाले नेहरू गांधी परिवार के छठे मेंबर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी 19 साल 1998-2017 कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।
राहुल ने कहा कि भारत के कई लोगों की तरह मैं आइडियालिस्टिक हूं। 13 साल पहले मैंने पॉलिटिक्स ज्वाइन की थी। मेरा इस देश के लोगों में भरोसा था। बीते कई सालों से मैं देश में घूमता रहा हूं। मैं 13 साल से राजनीति में हूं। राजनीति में अब सच्चाई और दया खत्म हो रही है। राजनीति का सीधा संबंध लोगों से है, लेकिन अब राजनीति का संबंध लोगों से नहीं रहा। कांग्रेस देश को 21वीं सदी में ले गई, लेकिन मोदी देश को मध्ययुग में ले जा रहे हैं।
हम बीजेपी को बताना चाहते हैं कि बीजेपी देश में हिंसा-आग लगाने का काम कर रहे हैं। वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। वो आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं। ये कांग्रेस और बीजेपी में अंतर है। कांग्रेस मेरा परिवार है। मैं दिल से आपको प्यार दूंगा।

Share to...