उज्जैन में नगर निगम द्वारा कपिला गौशाला की शुरूआत की जा रही है। इस गौशाला की खास बात यह रहेगी कि यहां सभी प्रकार की आवारा गायों का पालन पोषण किया जाएगा। आज इस गौशाला का उद्घाटन किया गया। उज्जैन से कुछ दूर स्थित चिंतामण गांव के पास रत्नाखेडी में आज कपिला गौशाला का उद्घाटन किया गया। इस गौशाला की खास बात यह है कि यहां उज्जैन भर में घुमने वाले आवारा पशुओं को शरण दी जाएगी। यह उनका पालन पोषण भी किया जाएगा। इस अवसर पर आए अखाड़ा परिषद के सचिव हरि गिरी महाराज ने इसे कहा कि इस कार्य ने उज्जैन नगरी में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ऐसे निर्णय लेने लगे तमाम बाधाएं खडी होती है लेकिन फिर भी इस पर उज्जैन नगर निगम ने काम किया। यहां गायों के लिए चारा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। खास बात यह कि सडकों से आवारा पशुओं के हट जाने से दूर्घटनाएं और दूर्व्यवस्थाओं में कमी आ जाएगी। नगर निगम द्वारा किए गए इस कार्य को हरि गिरी महाराज ने एक सहासी कार्य बताया। 50 एकड में बनी यह गौशाला में लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा। इसे बनाने के लिए जमीन पर से कब्जा खाली करवाया गया। और इन्हीं लोगों को यहां पर नौकरी भी दी जाएगी ताकि इन लोगों को भी परिवार का भरण पोषण कर सके।
उज्जैन में आवरा पशुओं के लिए विशेष पहल, नगर निगम ने किया उद्घाटन

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट