April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह पर पत्नी की आंखों से इस तरह छलके आंसू

श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे हारने के बाद दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 208 रन की पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 392 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने ये धासू पारी 153 गेंदों पर खेली। जिसमें 13 चौके और 12 छक्के शामिल थे। ये मैच रोहित शर्मा के लिए काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि आज ही के दिन रोहित शर्मा की शादी रितिका सजदेह से हुई थी। मैच को देखने रितिका भी आई थीं। जैसे ही उन्होंने दोहरा शतक जड़ा तो रितिका के आंखों में आंसू आ गए। जिसके बाद उन्होंने दूर से रितिका को फ्लाइंग किस भी दिया। जिसे देखकर फैन्स भी उत्साहित हो गए।
आखिरी ओवर चल रहा था और रोहित शर्मा को दोहरा शतक जमाने के लिए 3 रन चाहिए थे। थिसारा परेरा बॉलिंग करने पहुंचे। पहली बॉल पर रोहित ने मिड ऑन पर शॉट लगाया और 2 रन दौड़ गए। रन आउट होते-होते वो बच गए, जिसे देख रितिका भी घबरा गईं। दूसरी गेंद पर रोहित ने लेग में शॉट खेला और तेजी से रन भग लिया। जिसके बाद उन्होंने रितिका की तरफ देखकर बैट हिलाया और फ्लाइंग किस करते दिखे। रोहित की आज की धूआधार पारी से कई नए रिकार्ड भी बनाए है।

Share to...