गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई एक सीडी ने प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है। यह सीडी युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की बताई जा रही है जिसमें वह एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
हार्दिक पटेल ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह उनके आंदोलन को दबाने की साजिश है, उन्होंने कहा की जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ ले उन पर इन चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं सीडी जारी करने वाले युवक ने दावा किया है कि उसके पास हार्दिक और उसके अन्य साथियों की भी कई सीडी हैं। युवक ने हार्दिक से इस मामले में सफाई मांगी है। बता दें कि कथित सीडी को लेकर काफी दिनों से गुजरात में हंगामा मचा हुआ है।
गुजरात : हार्दिक की सीडी आई सामने, बोले जिसे जो करना हो कर ले

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण