नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। जहां उन्होंने सभी भारतीयों को संबोधित करते हुए देश के विकास और भारतीय संस्कृतियों से जु़ड़ी कई बातों पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि विश्वभर में लाखों भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं। वर्षों से देशाटन करने की वृत्ति प्रवृति के रही है, लेकिन भारत की यह विशेषता रही हैं कि हम जहां गए जिससे मिले उसे अपना बना लिया।
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से कहा कि हम भारतीयों के भीतर दृढ़ आत्मविश्वास होता है कि आप कहीं पर भी हों या कितने सालों या पीढ़ियों से बाहर होंगे, भले ही भारतीय भाषा नहीं आती हो, लेकिन यदि भारत में कुछ बुरा होता है तो आपको भी नींद नहीं आती होगी। यदि कुछ अच्छा हुआ होगा तो आप भी फूले नहीं समाते। इसलिए वर्तमान सरकार का प्रयासरत है कि देश के विकास को इस ऊंचाईयां तक ले जाए कि विश्व की बराबरी कर लें और अगर हम भारतीय एक बार भी बराबरी कर लें तो मैं नहीं मानता कि दुनिया में भारत को पीछे कोई कर पाएगा।
मोदी ने संबोधन में यह भी कहा कि भारत के पास जो सांस्कृतिक विरासत है, किसी भी युग में इतिहास में एक भी घटना नजर नहीं आती होगी कि हमने किसी का बुरा किया होगा। जब मैं दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिलता हूं तो यह बताता हूं कि प्रथम या द्वितीय विश्व युद्ध में न हमें जमीन चाहिए थी न ही हमें किसी देश पर कब्जा करना था, सिर्फ शांति के लिए डेढ़ लाख हिन्दुस्तानियों ने शहादत दे दी थी। हम लोग दुनिया को देने वाले लोग हैं, न लेने नहीं और छीनने वाले तो कतई नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि आज विश्व में कोई भी हिन्दुस्तानी गर्व कर सकता है क्योंकि वर्तमान समय में कई देशों में अशांति पैदा हो गई है, लेकिन शांति बनाए रखने की ताकत सबसे ज्यादा हिन्दुस्तान के सिपाहियों में हैं। आज भी दुनिया के अनेक ऐसे अशांत इलाकों में भारत के जवान तैनात हैं।
फिलीपींस में भारतीय समुदाय को किया पीएम मोदी संबोधित, कही शांति की बात

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त