April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केरल के त्रिसूर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, जमानत पर था बाहर

तिरुवनंतपुरम। केरल के त्रिसूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पी. आनंद नामक इस शख्स पर आरोप था कि उसने 2014 में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की थी। वह इस समय इस मामले में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने बताया कि त्रिसूर जिले में आनंद बाइक पर जा रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार से कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने आनंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वे आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Share to...