चित्रकूट। मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा के लिए हुए उप-चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सारी कोशिशों पर पानी फिर गया है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,333 वोटों से हरा दिया है। 14वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर 16,082 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली थी।
सातवें दौरे के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी से 15,000 मतों से आगे चल रहे थे, वहीं चौथे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 8000 वोटों से आगे थे। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का इस साल 29 मई को निधन होने के कारण यह सीट खाली हुई है।
शिवराज सिंह जहां रूके वहीं हारी, चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट