April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आगामी बैठक तक आरक्षण पर रोडमैप दे कांग्रेस, वरना राहुल का करेंगे विरोध : हार्दिक

अहमदाबाद। पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस को याद दिलाया है कि अब उनके पास पाटीदारों को आरक्षण देने का रोडमैप बताने के लिए ज़्यादा वक्त नहीं है और अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनका गुट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को होने वाले सूरत दौरे का विरोध करेगा।
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के छह प्रतिनिधियों तथा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के बीच 3 घंटे तक चली बैठक के कुछ ही घंटे बाद आंदोलन का चेहरा बने 24.वर्षीय हार्दिक पटेल ने यह बात कही। दोनों पक्षों के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने 5 में से 4 मांगों को मान लेने का वादा किया, जिनमें वर्ष 2015 में पाटीदार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई ज़्यादतियों की जांच करवाना तथा उनके खिलाफ दर्ज किए गए केसों को वापस लेना शामिल है।
हिंसा की घटनाएं तथा पुलिस केस हार्दिक पटेल के अभियान का अहम हिस्सा रहे हैं, और उनका गुट अपने समुदाय से बार-बार कहता है कि बीजेपी द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों से अपना ध्यान न भटकने दें, बल्कि उन अत्याचारों को याद रखें, जो उनके साथ आरक्षण मांगते वक्त किए गए।

Share to...